कोई भी काम तभी सफल होता है जब वह ज़िम्मेदारी से किया गया हो आप जब बेहतर से परीक्षा देंगे तभी रिज़ल्ट बेहतर आने की उम्मीद कर सकते है और यह सभी को पता होता है वह जो काम कर रहा है उसका रिज़ल्ट क्या होगा अब यही बात हर जगह लागू होती है | कोई भी परिवर्तन के लिए बहुत बड़ी खोज करने की ज़रूरत नही होती हा सुरुवात करने की ज़रूरत ज़रूर होती है वह भी बहुत छोटी छोटी सी बातो की| वैसे हर कोई ज़िम्मेदारी निभा रहा है बहुत खूबसूरती से, हर कोई अपने माता-पिता के लिए अच्छा बेटा है, अच्छी बेटी है, अपनी पत्नी के लिए अच्छा पति है, अपने पति के लिए अच्छी पत्नी है, दोस्तो के लिए अच्छे दोस्त है, अपने प्यार के लिए एक दूसरे के प्रति कितने अच्छे है, ऐसे बहुत सारे रिस्तो मे हर कोई ज़िम्मेदारी निभा रहा है बहुत खूबसूरती से| बस एक ही प्रश्न है कि ऐसी ही खूबसूरती समाज के प्रति निभाई जा रही है? नही ना या बहुत कम आख़िर क्यो? अपने घर के रिस्तो से बाहर के लोग जो कि हम सभी की जिंदगी का हिस्सा है और सभी के सहयोग से ही जिंदगी खूबसूरत हो पाती है ऐसा सहयोग सभी के साथ क्यो नही आज के सामाजिक परिवेश मे सभी लोगो से ये उम्मीद करना की अच्छे इंसान बन जाए ऐसा तो मुस्किल है हा पर कुछ भी परिवर्तन हो जाए तो बड़ी बात है और यह सब जब जब सुरुवात की जाएगी तो मुस्किल बिल्कुल भी नही है|
हम सब दिनभर के समय मे बहुत से लोगो से मिलते है और बहुत से लोगो को हम सभी की ज़रूरत होती है यही सभी लोग थोड़ा सा समय भी बिताए ऐसे लोगो के साथ तो कितना कुछ बदल सकता है| बहुत सारे ऐसे घर है जहा बच्चो को उनके माता-पिता स्कूल तक नही भेज पाते पैसो की कमी के कारण यदि ऐसे बच्चो को थोडा समय निकालकर शिक्षित जाए और वह शिक्षित हो तो आगे चलकर यही बच्चे एक बेहतर समाज का निर्माण करेंगे इनके अंदर भी दूसरो के लिए सहायता का भाव होगा, ऐसे बहुत से छोटे छोटे काम करके सभी लोग एक बेहतर समाज बनाने मे अपना योगदान कर सकते है|